गाजीपुर के जमानियां मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह स्वास्थ्य टीम कर्मियों के संग बुधवार को किराना दुकानों की अभियान चेकिंग चलाकर जांच पड़ताल किया गया। बताया जा रहा है। कि सीएमओ गाजीपुर के निर्देश पर डॉ रुद्रकांत सिंह बुधवार को स्वास्थ्य टीम के संग चेकिंग अभियान चलाकर किराना स्टोर के साथ ही मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की गई। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से ब्लाक मुख्यालय के सामने स्थित भगवान शाह की किराना दुकान की छानबीन किया। उन्होंने बताया कि किराना स्टोर की सर्वे किया गया। सिंह ने बताया कि इस दौरान सर्वे के बाद दुकानदार भगवान शाह को हिदायत देते हुए। कहा कि दो नम्बर या गलत खाद्य मिलने पर सख्त कार्यवाही किया जाएगा। डाक्टर रुद्रकांत सिंह ने निरीक्षण के दौरान चेतावनी देते हुए। कहा कि कोई समान डुप्लीकेट सामान पाया जाएगा। तो दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर की जांच किया गया। मल्टीविटामिन सिरप, टैबलेट व फूड सप्लीमेंट की जांच की गई। संबंधित फर्म से बिल प्रस्तुत करने व पंजीकरण को लाइसेंस में परिवर्तित कराए जाने के निर्देश दिए गए। उक्त मौके पर हीरालाल आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे सलीम मंसूरी जमानिया