Follow us on

हरिश्चन्द्र महाविद्यालय परिसर में 29 अप्रैल को लगेगा वृहद् रोजगार मेला

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवा आयोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा 29 अप्रैल 2026 को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदागिन वाराणसी में बृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस रोजगार मेले में डिक्शन, सुपरफास्ट मल्टी सर्विस, एसबीआई बैंक, बन्धन बैंक,आरएसटी ग्रुप, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक सहित 25 कंपनियों के स्टाल लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी नीलेश स्वर्णकार ने बताया है कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अपने बायोडाटा व प्रमाणपत्रों दो प्रति लेकर आएं। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमाधारक हों। उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x