Follow us on

हरि नारायण ‘हरीश जी’ को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गाज़ीपुर के वरिष्ठ कवि, सफ़ल मंच संचालक हरि नारायण सिंह हरीश जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनपद गाज़ीपुर के विख्यात कवि एवं कुशल मंच संचालक हरि नारायण सिंह हरीश जी का सोमवार को निधन हो गया था। निधन की सूचना के उपरांत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो श्री निवास सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, राजनीतिशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने हरीश जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्च करते हुए सिंह साहब को भारी मन से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी बिपिन कुमार वरिष्ठ सहायक डॉ अमित कुमार सिंह इंद्रभान सिंह मुन्ना राम दिग्विजय सिंह पप्पू कुमार आदि ने अपने प्रिय कवि को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसी क्रम में सौरभ साहित्य परिषद के संस्थापक एवं कृत कार्य प्रधानाचार्य तथा वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह के बरूइन निवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। राजेंद्र सिंह ने हरीश जी को आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे साहित्यिक गोष्ठियों एवं कवि सम्मेलनों के बहु चर्चित संचालक थे। पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, पूर्व प्रवक्ता के डी सिंह डॉ सुरेश राय डॉ मदन गोपाल सिन्हा आदि ने गतात्मा की शांति एवं परिवार के सदस्यों को असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु जगत नियंता परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की। शोक सभा की अध्यक्षता के डी सिंह एवं संचालन डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x