Follow us on

हेडिंग– राजघाट स्थित जट्टाशंकर महादेव व मां काली मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन

Share this post:

वाराणसी। राजघाट नई बस्ती स्थित श्री जट्टाशंकर महादेव एवं मां काली मनोकामना मंदिर प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि 31 दिसंबर को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति संगीत के माध्यम से भगवान शिव और मां काली की आराधना करेंगे।वहीं 1 जनवरी 2026 को नव वर्ष के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप चूड़ा-मटर और बुनिया वितरित की जाएगी। मंदिर के पुजारी महेश दास ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा जट्टाशंकर महादेव और मां काली के दर्शन करने तथा प्रसाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और भक्तिभाव के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x