Follow us on

हैदराबाद में 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल आर्चरी (तीरंदाजी) चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Share this post:

जमानिया। हैदराबाद में 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल आर्चरी (तीरंदाजी) चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि यूपी टीम में गाजीपुर जिले की दो होनहार तीरंदाज भावना और खुशी शामिल रहीं, जिनकी सटीक निशानेबाजी ने प्रदेश को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जिला सचिव नन्दू दूबे ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश की टीम का सामना देश की मजबूत टीमों से हुआ। एलिमिनेशन और सेमीफाइनल राउंड में भावना, माधवी, कृष्णा और खुशी की टीम ने बेहतरीन तालमेल और धैर्य का परिचय देते हुए बंगाल और राजस्थान की टीमों को पराजित किया। खिलाड़ियों के अचूक निशानों और सामूहिक प्रयास से यूपी की टीम कांस्य पदक तक पहुंचने में सफल रही। टीम के कोच की भूमिका में सतीश दुबे और वेद कुमार रहे। जैसे ही यह खबर गाजीपुर पहुंची, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला सचिव नंदू दुबे ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गाजीपुर के लिए गौरव का क्षण है और इससे जिले की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x