Follow us on

होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया एवं फूड इंस्पेक्टर टीम के दृष्टिगत होली पर्व

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया एवं फूड इंस्पेक्टर टीम द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत जमानियां कस्बा एवं स्टेशन के किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कई दुकानों से सूजी मैदा, सरसों तेल आदि का सैंपल भी लिया गया है। इस दौरान दुकानदारों में हड़कम मची रही। दुकान का नाम,कितने पर कारवाई, किस दुकानदार के यहां सैंपल लिया गया। बताया जाता है। की डीएम गाजीपुर के निर्देशों के तहत (फूड इंस्पेक्टर) और उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने संयुक्त रूप से दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य अवैध/नकली खाद्य पदार्थों को रोकना और जन स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। अनियमिताएं पाए जाने पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्टेशन बाजार चौक स्थित गुप्ता किराना की दुकान पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम समानों की सैंपल लिया गया। ठीक उसी तरह ब्लाक मुख्यालय के सामने स्थित एक किराने की दुकान से भी सैंपल लिया गया। इस दौरान अन्य दुकानदारों में हड़कम मच गई। सभी अपनी अपनी दुकानों को शटर कराकर बंद रखा। इस सम्बन में उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने बताया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य नकली, खराब और अवैध खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना। उक्त मौके पर कई दुकानों के सामग्री की नमूने लिए गए। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए। कहा कि अनियमितता मिलने पर लाइसेंस रद्द और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने

जनता से अपील करते हुए। कहा गया है। कि संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। चौरसिया ने कहा कि यह कार्रवाई कस्बा में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x