Follow us on

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि जनपद स्तरीय 34वें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय रोवर-रेंजर समागम 2026 में महाविद्यालय की रेंजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।टीम के इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल छा गया है। रेंजर टीम की इस उपलब्धि के पीछे टीम प्रभारी डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. उर्वशी दत्ता का कुशल मार्गदर्शन और अथक प्रयास सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में छात्राओं ने अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का बेहतरीन नमूना पेश किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,

“यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन का सुंदर परिणाम है। रेंजर टीम ने न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जनपद में उसकी पहचान को और मजबूत किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे छात्र-छात्राएं इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।”महाविद्यालय परिवार ने रेंजर टीम के सभी सदस्यों, उनके प्रभारियों तथा सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह डॉ. कंचन कुमार राय डॉ. सौरभ सिंह डॉ. संजय कुमार सिंह विजय पांडेय आदिल खान अरमान अली आशीष शीपूऔर अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं। यह सफलता हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए न केवल एक उपलब्धि है। बल्कि युवा पीढ़ी को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की प्रेरणा देने वाली मिसाल भी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x