सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। बिहार प्रांत से बालू लदे ओवरलोड वाहनों को बिना रोकटोक धरम्मपुर जमानियां गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते करंडा क्षेत्र में पहुंचकर लाल बालू डंप कर रहे है। यह सब आरटीओ, खनन विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। कि यह कितने सजग है। बताया जाता है। कि मंगलवार की सुबह बिना रोकटोक अवैध ओवरलोड वाहनों का आवाजाही लगा रहा।उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए कभी कभार अभियान चलाकर धड़ पकड़ की खानापूर्ति कर देते है। वाहन चालकों के अंदर डर नाम की कोई चीज नहीं रहा। जिसके कारण बेखौफ होकर बिहार प्रांत से दर्जन भर से अधिक ओवरलोड लाल बालू लदे वाहन जमानियां धरम्मरपुर गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते बेखौफ होकर आवाजाही कर रहे है। आरटीओ और खनन विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है। जब की यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध खाना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर कार्यवाही किया जाना चाहिए। लेकिन दोनों विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी, वीरेंद्र कुमार, नारायण दास चौरसिया, संजीत कुमार यादव, राजू पांडेय, श्रीकुमार वर्मा सहित आदि लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर की जा रही कार्यवाही उच्चाधिकारियों को सिर्फ खुश रखने के लिए किया जाता है। सही मायने में आर टी ओ विभाग एवं खनन विभाग लाल बालू लदे ओवरलोड वाहनों के आवाजाही पर कार्यवाही शुरू कर दें। तो ऐसे अवैध ओवरलोड वाहन हमेशा हमेशा के लिए बंद हो जाए। इस सम्बन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि खनन विभाग से लेकर आर टी ओ विभाग संयुक्त आदेश मिलने पर ही पुलिस द्वारा रोकटोक के लिए कार्यवाही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आदेश मिलने पर ओवरलोड वाहनों की धड़ पकड़ के लिए कार्यवाही की जाएगी।