Follow us on

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर इलायचीपुर नहर तिराहा के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरानचौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी देवरिया उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय हमराह टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइकों के साथ एक संदिग्ध युवक इलायचीपुर नहर तिराहे के पास एक खंडहरनुमा मकान के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त राहुल यादव (22) पुत्र राजू यादव, निवासी ग्राम लमुई, थाना जमानिया को दबोच लिया। पुलिस द्वारा जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अभियुक्त के पास से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें एक स्प्लेंडर प्लस बाइक शामिल है, जो थाना जमानिया में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। दूसरी बाइक सुपर स्प्लेंडर है, जो थाना रेवतीपुर से चोरी हुई थी। इसके अलावा एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा अपने पास रखता था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, जालसाजी और मारपीट के करीब आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अवैध असलहा बरामदगी के मामले में अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और नया मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल मुकुल मिश्रा और रिक्रूट कांस्टेबल निलेश यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x