जमानियां। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में बीएलओ में जाने अनजाने में मृतक दिखाकर नाम हटाने को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा जांच और अवलोकन करने के लिए नसीम अख्तर बी एल ए की जिम्मेदारी दी गई। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम अख्तर बीएलओ कर्मियों के साथ बैठक संपन्न की। जिसमें एसआईआर फार्म में जानबूझ कर नाम हटाने की गड़बड़ी को दूर कराने और गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए बीएलओ कर्मियों एवं बी एल ए आपस में बैठकर मतदाताओं का नाम कटनी और छटनी की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम अख्तर ने कहां की केंद्र एवं राज्य सरकार और चुनाव आयोग का मिली भगत के कारण सही मतदाताओं का नाम नहीं काटे जाए। उसको लेकर जिला व ब्लॉक स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पेनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पर प्रशासन तक की नजारे टिकी हुई है। अख्तर ने कहा कि बिना वजह मतदाताओं का नाम काटे जाने पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। उक्त अवसर पर बीएलओ, पारस राय, कविता श्रीवास्तव, सहित कांग्रेस पार्टी सहित सभी दलों के बी एल ए मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया













