Follow us on

76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी में रविवार को सूरजकुंड वार्ड में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत किया। वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी की योजना से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि रहे मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने झाड़ू लगाया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।वार्ड प्रवास कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-जन को स्वच्छता के कार्य से जोड़ने के लिए झाड़ू उठाने का जो कार्य किया था, उसी को आगे बढ़ाते हुए हम स्वच्छता कार्य में जुटे हुए हैं। विश्व पटल पर आज वाराणसी की तस्वीर बदली हुई दिखाई देती है, इसका एक प्रमुख कारण यहां का स्वच्छ वातावरण भी है।विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी निर्वाचन क्षेत्र दक्षिणी विधानसभा में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का कार्यक्रम आज से प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आने वाले दिनों में प्रतिदिन एक वार्ड में हम वहां के स्थानीय लोगों और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कार्य को करते हुए दिखेंगे।इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न वार्डों से आए पार्षदगण, भाजपा नेत्री साधना वेदांती, अशोक यादव, अंकुर महरोत्रा सहित नगर निगम कर्मियों का रहना हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x