Follow us on

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट                                      पीड़िता न्याय की गुहार लगाने दर्जनो महिलाओं सहित थाने पहुंची माॅं ने बताया 10 दिनों से हमारा पुत्र लापत

आटो चालक लापता

रहस्यमय परिस्थिति में हत्या की आशंका जताई माॅं

प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्यवाही नहीं होने से नाराज मां ने थाने पर धरना दिया

वाराणसी आदमपुर क्षेत्र के कोनिया सट्टी मुहल्ले के एक युवक विगत दस दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार आटो चालक सन्नी सोनकर 23 वर्षीय की माॅं दर्जनो महिला और पुरुष के साथ लगभग 12 बजे थाने पहुंचकर थाना प्रभारी विमल मिश्रा से लड़के की तलाश करने का गुहार लगाते हुए सभी लोग थाने के प्रांगण में जमीन पर बैठकर दोषियों आटो चालक के दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घंटो तक थाने परिसर में परिजन के साथ मुहल्ले के लोग बैठे थे। पुलिस के आलाधिकारी लोगो को समझा बुझाकर कर शांत करा कर घर को भेजा। पुलिस ने बताया युवक की मां ने शनिवार की दोपहर में सन्नी की हत्या होने की आशंका जताते हुए। थाने में पहुंचकर एक लिखित तहरीर दिया ।जिसपर थाना प्रभारी आदमपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद जांच मे जुटे।जानकारो ने बताया सन्नी सोनकर निवासी कोनिया सट्टी आदमपुर का रहने वाला है जो आटो चला कर अपने परिवार का पेट भरता है उसको 28 जनवरी को उसके कुछ दोस्त यह कह कर घर से ले गये की बिहार के लिए भाड़ा है तुमको हम लोगों के साथ चलना है ।और दोस्तों के संग बिहार जाने के लिए घर से निकल कर चला गया। जब 24 घंटे बिताने के बाद जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता होने लगी काफी देर तक तलाश की जब कहीं पता नहीं चला तो माॅं थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराया ।शनिवार की पूर्वांहन परिजनों को किसी दोस्त ने घर जाकर बताया की सन्नी को शराब पीलाकर नशे में कर जलालपुरा मुहल्ले में लेकर पहुंचे किसी बात को लेकर चार दोस्तों ने मिलकर ईट पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर आटो रिक्शा में बैठाकर कही अत्यन्त जगह लेकर चले गये। माॅं मंजू देवी ने लड़के की हत्या होने की आशंका जताते हुए। गायब हुए युवक की माॅं मुहल्ले के लोगों के साथ आदमपुर थाने पंहुच पुनः एक लिखित प्रार्थना दिया। युवक की हत्या की आशंका से जुडा मामला को देखते हुए।खुद थाना प्रभारी ने कमान संभालते हुए। घटनास्थल जलालपुरा पंहुच कर सीसी फुटेज खंगाला व परिजनों द्वारा बताये गये मारपीट में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x