शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बल के अधिकारीगण और जवानों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में योगाचार्य श्री प्रकाश नाथ योगी काल भैरव परिवार के सानिध्य में जवानों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे योग शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक है।
वरिष्ठ अधिकारियों और कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस वृहद योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:
श्री राजेश्वर बालापुरकर (कमांडेंट) – जिनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ।
श्री राजेश कुमार सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी)
श्री आलोक कुमार (SMO)
श्री रवि प्रकाश
श्री ज्ञानेश प्रकाश सिंह सहायक कमांडेंट
प्रवीण सिंह एवं प्रिंस सिंह
इसके साथ ही, कार्यक्रम में तमाम भारी संख्या में बटालियन के कार्मिक और बहादुर जवानों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक रूप से योग कर ‘स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया।
“योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। देश की सेवा में तैनात हमारे जवानों के मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।” श्री राजेश्वर बालापुरकर, कमांडेंट
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, योगाचार्यों और जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।