Follow us on

चेतगंज पुलिस ने माडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट को किया सीज

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान मिश्रा काम्प्लेक्स मलदहिया मार्केट के पास सामान्य साइलेंसर निकलवाकर माडिफाइड साइलेंसर लगवाने पर उक्त बुलेट को स्टार्ट कर चेक करने के उपरांत साइलेंसर की आवाज मानक से अधिक पाये‌‌ जाने पर बुलेट नम्बर यूपी 65 एफएस 9897 को सीज करते हुए बेचने वाले दुकानदार आरके आटो सेंटर के दुकान में बेचे जाने वाले दस माडिफाइड साइलेंसर बरामद करते हुए भा0द0वि0 की धारा 3(5),270 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में‌ प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,चौकी प्रभारी लहुराबीर उप निरीक्षक विकल शाण्डिल्य, उ0नि0 रोहित तिवारी, मुख्य आरक्षी भरत यादव, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र तिवारी,आरक्षी अमित कुमार आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x