चिता भस्म होली, सनातन धर्म की उड़ाती खिल्ली —चिता भस्म होली सनातन धर्म के विरूध्द है किसी भी शास्त्र में ये नही वर्णित है 6 शास्त्र ,18 पुराण ,4 वेद कहीं भी नही वर्णित है की चिता की राख से होली खेला जाय कुछ लोग अपनी दुकानदारी कायम रखने की जुगाड़ लगा लिया है और इसका प्रचार प्रसार कर रहे है जो किसी भी रूप में सही नही है। श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख किराना व्यवसायी अशोक कसेरा ने अपना उदगार व्यक्त करते हुये कहा की बाबा उनको सद्बुद्धि दे।