गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मीरजापुर। सोमवार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विंध्याचल क्षेत्र के अमरावती में स्थित ज्ञानन्दा पब्लिक स्कूल में संस्थापक स्व० राना प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिक समारोह ‘स्पर्धा 2026’ ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण प्रतिभाएं किसी से कम नहीं। मैदान में बच्चों का जोश, अनुशासन और जीत का जज़्बा देखते ही बन रहा था। इस वर्ष समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं को विशेष प्राथमिकता दी गई, जिसने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बना दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मीरजापुर सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में केबीपीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रो० सुनीता त्रिपाठी तथा अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल ही व्यक्तित्व निर्माण की असली पाठशाला है।कबड्डी, लॉन्ग जंप, रिले रेस, स्लो साइक्लिंग और बैलून रेस जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ० शीला सिंह ने कहा कि राना प्रताप सिंह का सपना था—गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना। ज्ञानन्दा परिवार उसी संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार लल्लू तिवारी, योगेश चौहान, डॉ० हर्ष सिंह, डॉ० कैलाशपति त्रिपाठी, मौजूद रहे। खेलकूद में निर्णायक की भूमिका स्मृति, कृति तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, आयुषी, सौम्या सुनीता, संजना, संस्कृति, रितु, प्रीतु, आदि शामिल रही। ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज के प्राचार्य श्री शार्दूल विकम सिंह, प्रवक्तागण ज्ञानशंकर पाठक, अविगत सोनी एवं ज्ञानन्दा एकेडमी के अध्यापकगण बंशराज सिंह, सौरभ सिंह, अनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।