Follow us on

कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर में किया गया। प्राण प्रतिष्ठा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट                               जमानियां। कस्बा बाजार l पठान टोली मोहल्ला स्थित चौरसिया मोहल्ला में सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर में स्थापना के साथ दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मूर्तियों में वेद मंत्रों के द्वारा प्राण संचार किया गया। और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलश को पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) के प्रतीक के रूप में स्थापित कर पूजा की गई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता शामिल होकर साथ साथ चल रहे थे। इस दौरान ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में आम के पत्ते और नारियल के साथ कलश स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि मंत्रोच्चार, मूर्ति का स्नान और शुद्धिकरण, और अंत में देवता का आह्वान किया गया। नव निर्मित मंदिर के गर्भ गृह में भगवान की मूर्ति को स्थापित कर दिव्य उपस्थिति का संचार किया गया। यह समारोह मंदिर को एक साधारण संरचना से एक पवित्र स्थान में बदल देता है। जहाँ श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ब्राह्मण पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसे बाद कलश यात्रा एन एच 24 होते कस्बा बाजार के रास्ते मंदिर पहुंचा। जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर अनुष्ठान स्थल पर स्थापित किया गया। उक्त मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। कलश यात्रा में रामनिवास प्रसाद गुप्ता, रोहित शर्मा सहित आदि श्रद्धालुगण शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x