सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत दिनांक 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के पश्चात् नो मैपिंग व विसंगतियों के नोटिसों का तमिला और सुनवाई की प्रक्रिया गतिमान है जिसके अंतर्गत विधानसभा 379 जमानियां में भाग संख्या 03 के बीएलओ अनिल कुमार सिंह भाग संख्या 04 के बीएलओ राजेश यादव भाग संख्या 5 के बीएलओ आशीष कुमार वर्मा भाग संख्या 7 के बीएलओ अनीता सिंह व भाग संख्या 220 के बीएलओ श्रीनिवास पुष्कर के द्वारा अपने बूथ से संबंधित मतदाताओं के नो मैपिंग व विसंगतियों से संबंधित नोटिसों का वितरण व अनुमन्य अभिलेखों के अपलोडिंग की कार्यवाही शत- प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है, जिसके लिए उन्हें आज उपजिलाधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 379 जमानियाँ सुश्री ज्योति चौरसिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ उनके सुपरवाइजर पुनीत कुमार पांडे वह संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को ईमानदार और कार्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। वह बड़े से बड़े कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करता है।