Follow us on

मिर्जापुर थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

 मिर्जापुर थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बराम किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पश्चिम बंगाल निवासी अंकुश पासवान 21 वर्ष निवासी हवेली खड़कपुर, थाना काकासा, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। थाना जिगना पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी । मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग की गई। इस दौरान झारखंड नम्बर अंकित टाटा नेक्सान कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 315 बोतल प्रत्येक 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पासवान के रूप में हुई है। बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया। एसपी आपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि शराब बरामद कर कार को सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

बाईट मनीष मिश्र, एसपी, ऑपरेशन मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights