Follow us on

एसडीएम की अध्यक्षता में लगा थाना संपूर्ण समाधान दिवस वो 8 में से 3 शिकायतों का हुआ। निस्तारण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कोतवाली परिसर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोकप्रिय एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के अलावा नायब तहसीलदार अवनीश कुमार रहे। जिसमें राजस्व विभाग 4 और पुलिस विभाग से 4 कुल 8 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 5 के लिए मौके पर जाकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया के समक्ष पीड़ित महिला पहुंची और न्याय की गोहर लगाई। जिसपर उन्होंने भरपूर आश्वासन दिलाया कि जो भी कार्यवाही किया जाएगा, वह न्याय संगत होगी। ज्योति ने बताया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। सुश्री ज्योति चौरसिया ने संबंधित विभाग कर्मियों को चेतावनी देते हुए। कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान थाना दिवस को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक बताया गया। इस अवसर पर कानूनगो अजय यादव, और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, तहसील राजस्व कर्मी सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights