Follow us on

चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए किया बरामद,दो को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मो, सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी, लूट, छिनैती आदि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सुनील कुमार डीडीयू, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शनिवार को प्लेटफार्म नम्बर एक पर आयी ट्रेन अकालतख्त एक्सप्रेस के कोच ए-01 में रात्रि में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किए जाने पर उनके पिट्ठू बैग से एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए बरामद किया गया। बरामद रुपयों के बारे मे उन दोनों व्यक्तियों से पूछे जाने पर दोनों ने कोई संतोषजनक का जवाब नहीं दिया ना ही बरामद रूपयों के संबंध में कोई कागजात ही दिखा सके। तभी प्रभारी निरीक्षक जीआरपी द्वारा आयकर विभाग की टीम को विधिक कार्रवाई करने हेतु सूचित किया गया। मौके पर आयी आयकर विभाग की टीम द्वारा बरामद रुपयों को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है। दोनों व्यक्तियों का नाम रितेश पटेल पुत्र अशोक भाई पटेल निवासी ए- 7/2 नेपियर रोड कॉलोनी पार्ट- 01 नियर शनिदेव मंदिर थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ तथा दूसरे का नाम प्रिग्नेश पुत्र दिनेश पटेल निवासी स्वामीनारायण फालियू मेटपुर खंम्भाट जिला आणंद गुजरात बताया गया। नोटों की बरामद की व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 स्वतंत्र सिंह जीआरपी डीडीयू, हे0का0 मो0असगर, हे0का0 अभय नारायण सिंह,का0 अनूप कुशवाहा,का0 संग्राम भूषण सिंह,का0 रणवीर सिंह,का0 विजय सिंह सरोज आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights