Follow us on

होली को लेकर सज गया कस्बा, स्टेशन बाजार में पिचकारी और रंगबीरंगे गुलाल की डिमांड, दुकानदार हुए गदगद

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। कस्बा स्टेशन बाजार में होली शॉपिंग जोरों पर चल रही है। ऑर्गेनिक रंग, सुपरहीरो पिचकारियां और फैशन ट्रेंड्स खास आकर्षण बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई जमकर खरीदारी कर रहा है। ग्राहक आजाद कुशवाहा ने बताया कि वह बच्चों के लिए होली का सामान लेने आए हैं। अभी पिचकारी खरीदी है। उन्होंने कहा कि उनके समय में ऐसी डिजाइनिंग पिचकारी नहीं मिलती थी। लेकिन अब बच्चों के लिए बंदूक, तलवार और घोड़ा वाली पिचकारी आ गई है। कुशवाहा ने बताया कि होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुका है। रंग, गुलाल, पिचकारी, बैलून, मास्क और कैप की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर ऑर्गेनिक रंग, सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां और नए फैशन ट्रेंड्स इस बार लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई त्योहार की तैयारी में जुटा है।

दरअसल बाजार में इस बार डिजाइनर पिचकारियों की भरमार है। बंदूक, तलवार, घोड़ा और सुपरहीरो स्टाइल की पिचकारियां बच्चों को खास पसंद आ रही हैं। इसके अलावा पाइप वाली पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। फुटपाथ पर लगी दुकानों जैसे रेडिमेट शर्त , महिलाओं के चप्पल, साड़ी, पिचकारी की दुकानों पर 200 से अधिक ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं। जिससे ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x