Follow us on

चेतगंज पुलिस ने तिपहिया वाहन चोर को पांच घण्टे में किया गिरफ्तार, वाहन किया बरामद

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — वादी द्वारा खुद के तिपहिया वाहन लोडर बजाज मैक्सिमा यूपी 65 केटी6993 के चोरी हो जाने पर थाना चेतगंज पर 01 मार्च 2026 को दी गयी तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज कैमरे की मदद से पीछा करते हुए ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र के पास सड़क से 50 मीटर की दूरी पर एकान्त में स्थित उसी नम्बर की गाड़ी दिखाई दिया। जिसपर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखा। पुलिस को अचानक देखकर वह व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने लगा तभी घेरेबंदी कर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। हिरासत में लेकर थाना चेतगंज पहुंची। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने वाहन चोर व तिपहिया वाहन को पांच घण्टे के अन्दर बरामद करते हुए सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विकास बियार पुत्र स्व.नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड सं0-04 राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र बताया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वाराणसी गंगा स्नान करने के लिए आए थे। तेलिया बाग में सुनसान जगह पर लोडर तिपहिया खड़ा देखकर नीयत डोल गया और अपने साथी सूरज उर्फ कल्लू के साथ चोरी करने की योजना बनाकर लोडर को बिना चाबी के तार से डायरेक्ट इंजन स्टार्ट कर चोरी कर लिया और फरार हो गये। गिरफ्तार वाहन चोर को भा0द0वि0 की धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग, उ0नि0 सूरज कुमार शाह, म0उ0नि0 आदर्शिका देवी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x