सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में अस्थायी लाइसेंसधारी पटाखा कुल 4 दुकानदारों को दुकानें आवंटित किया गया है। यह दुकानदार मंगलवार को अग्निशमन विभाग की देखरेख में पटाखा बेचने का काम करेंगे। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के द्वारा लाइसेंस जारी किया जाएगा। बताया जाता है। की मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर रामलीला मैदान में अग्निशमन गाड़ी, एक हेड, एक चालक, चार जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, प्रत्येक दुुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बाल्टी और बोरी में बालू, ड्रम में पानी रखा गया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मेरे यहां से अस्थाई 4 दुकानदारो को लाइसेंस जारी किया गया है। उन्होंने ने बताया कि अस्थाई दुकानदारों का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। जो एक दिन के लिए मान्य होगा। होली के पर्व के मौके पर तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में सजी पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा पानी से भरे हुए एक टैंकर को मैदान में खड़ा करा दिया गया है। ताकि किसी अप्रिय घटना के दौरान बचाव किया जा सके। प्रशासन ने रामलीला मैदान में पटाखा बिक्री के लिए कुल 4 दुकानों को लाइसेंस निर्गत किया है। ये लाइसेंस दो दिनों के लिए निर्गत किया गया है। लाइसेंस देने के साथ ही सुरक्षा के हर तरह के इंतजाम का सख्त निर्देश दिया गया है। जिसके अनुपालन में सभी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र के साथ ही दुकानों के बाहर पानी से भरे ड्रम व भीगे हुए बोरे भी रखे गए। साथ ही किसी आपातकालीन स्थिति के लिए दमकल की एक गाड़ी भी जिला मुख्यालय से बुलाई गई है। और उसे थाने पर खड़ा किया गया है। इधर बाजारों में सुरक्षा के लिए खुद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने अभय तिवारी, दुर्गेश तिवारी, सुधीर शुक्ला, आलोक तिवारी आदि पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण करते दिखे।