सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें अबीर, गुलाल के साथ होली गीत प्रस्तुत हुई। इस दौरान आपसी सौहार्द बनाए जाने पर सभी गणमान्य लोगों ने जोर दिया। अबीर गुलाल के रंगा नगर को सकारात्मक कार्य में संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की दिली मुबारकबाद देते हुए। नगर के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बुधवार को पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभी वार्ड के सदस्य और गणमान्य नागरिक तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की दिली मुबारकबाद दीं। इसके साथ ही आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। जैसे ही होली के पारंपरिक गीत बजने लगे। आवास उत्सव के रंग में डूब गया। वार्ड सदस्य से लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मियों तक, सभी लोग होली गीतों पर झूमते और थिरकते नजर आए। आवास और उसके आसपास रंग, संगीत और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की सीख देता है। गुप्ता ने नगर पालिका परिषद परिवार को एकजुट होकर नगर कस्बा सहित स्टेशन बाजार के विकास और स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। और यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद तभी मजबूत होगी। जब सभी वार्ड के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। इस तरह के आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं। और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हुए नगर के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उक्त मौके पर संजीत यादव, तारकेश्वर वर्मा,राजू पांडेय, संतोष पांडेय आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।