वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को खेल के क्षेत्र प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वाधान में “अस्मिता लीग” के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर 08 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को स्टेडियम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मेरा युवा भारत वाराणसी, भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी तथा जनपद खेल कार्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग के तहत बालिका खिलाड़ियों को जीवन में फिट रहने के उद्देश्य से ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।इस प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित कराई जायेगी। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किये गये हैं। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। वार्ता के दौरान जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के साथ साथ साईं के उपनिदेशक सुधांशु द्विवेदी,उप क्रीड़ा अधिकारी डा.मंजूर आलम अंसारी, वरिष्ठ कुश्ती कोच गोरखनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।