Follow us on

जिला अस्पताल के सामने मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला सहित दो गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

चंदौली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कंडोम, शक्ति वर्धक दवा और शराब की बोतल भी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन के आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर जिला अस्पताल के ठीक सामने एक निजी अस्पताल के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की और मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपतिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दोनों को मौके से हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान अमरावती (33) जबकि पुरुष की पहचान रजत जायसवाल उर्फ मोनू (32) निवासी चंदौली के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके से 1680 पैकेट कंडोम, Vigore 100 mg शक्ति वर्धक दवा की दो डिब्बियां और 180 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार कराती थी।

इस मामले में कोतवाली चंदौली में मु0अ0सं0 93/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/7 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x