Follow us on

काशी विद्यापीठ : महिला दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित 

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी। महिला अध्ययन केंद्र एवं समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मंगलवार को पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज कार्य विभाग के प्रो. राजा राम शास्त्री सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने तथा उसके रोकथाम के उपायों पर पोस्टर व स्लोगन बनाए। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाना है। विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी और उससे बचाव के उपायों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. संजय एवं प्रो. अनिल चौधरी ने अपना विचार व्यक्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि सिंह, द्वितीय स्थान मिली राय व तृतीय स्थान शिवानी यादव एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा कुमारी, द्वितीय स्थान दक्षा सोनकर व तृतीय स्थान अंशु प्रकाश ने प्राप्त किया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भारती कुरील एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निमिषा गुप्ता ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x