दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी/दिनांक: 13 मार्च 2026 (सूचना विभाग)मंडलायुक्त ने रोपवे परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों व कार्य प्रगति के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए*
वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा सभी स्टेशनों के कार्यों की वर्तमान प्रगति को देखा गया तथा उक्त के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त द्वारा गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने परियोजना निदेशक श्रीमती पूजा मिश्रा को सुरक्षा मानकों और कार्य की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा निर्धारित समयावधि में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने रोपवे के ओईम इंस्टॉलेशन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि भारत के पहले शहरी रोपवे जिसका निर्माण वाराणसी कैंट से गोदोलिया तक हो रहा जिसका निर्माण सड़क परिवहन मंत्रालय के अधीनस्थ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के द्वारा के द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एनएचएलएमएल की टीम व विश्वसमुद्रा कम्पनी के परियोजना निदेशक एस एस राव वह उनकी टीम मौजूद रही।