दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट सोलर प्लेट को पानी से गीले कपड़े से साफ करते समय बिजली का झटका लगने से एक युवक की मौत हो गई इसलिए सभी सोलर उपयोगकर्ताओं को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें
सोलर पैनल में बिजली (DC करंट) लगातार उत्पन्न होती रहती है, खासकर दिन में सूर्य की रोशनी में यह पूरी तरह से सक्रिय होती है। अगर हाथ गीले हों, कपड़े गीले हों या वायरिंग में कोई समस्या हो, तो तुरंत बिजली का झटका लग सकता है। और यह झटका बहुत खतरनाक होता है ⚡ DC करंट में अगर हाथ फंस जाए तो वह आसानी से छूटता नहीं है। इसलिए सोलर प्लेट की सफाई करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें
सुबह जल्दी या शाम को ही सफाई करें
सोलर डिस्कनेक्ट स्विच बंद करके ही सफाई करें
गीले कपड़े, गीले हाथों का उपयोग न करें
लोहे के ब्रश या हाथ से सीधे पैनल को न छुएं
रबर के दस्ताने पहनें
बच्चों को सोलर सिस्टम से दूर रखें
हर 6 महीने में वायरिंग और कनेक्शन की जांच किसी विशेषज्ञ से करवाएं
ध्यान रखें – सोलर का उपयोग फायदेमंद है, लेकिन सही सावधानी बरतने पर ही! जरा सी गलती से जान को खतरा हो सकता है।