वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस ने गंगोत्री विहार कालोनी नगवा निवासी और भाजपा महानगर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह की 11 मार्च को चोरी की गई बुलेट संख्या यूपी 67 वी 0020 को 3 दिन के अंदर 14 मार्च को मदरवा के पास से बरामद कर चोरी का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किये गये बुलेट चोर का नाम लोकेश कुमार राय पुत्र संजय राय ग्राम अमिला थाना घोसी जिला मऊ बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि वादी द्वारा 11 मार्च को बुलेट चोरी की दी गयी तहरीर के आधार पर टीम गठित की गयी।इस दौरान 14 मार्च को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर लंका पुलिस ने मदरवा के पास से अभियुक्त लोकेश को हिरासत में ले लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गयी भूरे रंग की बुलेट बरामद कर लिया गया।प्रभारी निरीक्षक की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की थी और घटना को अंजाम देने के बाद उसने बाइक को मदरवा के पास गंगा किनारे एक पेड़ के नीचे छुपा दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी नगवा, उ0नि0 राहुलका0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,अमित शुक्ला,सूरज सिंह,पवन यादव, सर्विलांस सेल से का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।