Follow us on

पिशाचमोचन कुंड का बदलेगा स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं 

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि रिपोर्ट की रिपोर्ट 

*पिशाचमोचन कुंड का बदलेगा स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं                                   श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगेंगे बेंच और कैनोपी, पार्क में बनेगा छठ पूजा के लिए व्यवस्थित स्थान*

*-​नगर आयुक्त ने पिशाच मोचन तालाब और पाथवे के सुंदरीकरण का दिया निर्देश*

*-गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर लगेंगी फैंसी लाइटें, फव्वारे होंगे क्रियाशील*

​वाराणसी : नगर निगम पौराणिक और धार्मिक महत्व वाले पिशाचमोचन कुंड (तालाब) के कायाकल्प की तैयारी में जुटा हुआ है । इस क्रम मे रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिशाच मोचन तालाब की सफाई के साथ-साथ उसके चारों ओर बने पाथवे को और अधिक सुंदर बनाने के निर्देश दिया और कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काशी के तालाबों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए।

​​निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाथवे के किनारे आकर्षक वाल पेंटिंग कराने और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाने का निर्देश दिया । साथ ही धूप और बारिश से बचाव के लिए पाथवे के रिक्त स्थानों पर कैनोपी (शेड) बनाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि पूजा-पाठ करने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रात के समय कुंड की भव्यता बढ़ाने के लिए पूरे पाथवे पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

​पिशाच मोचन कुंड के समीप स्थित पार्क के सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त ने मंदिर की ओर छठ पूजा हेतु एक विशेष और व्यवस्थित स्थल विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के समय उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले से ही सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*​पर्यटकों के लिए जगमगाएगा दशाश्वमेध मार्ग*

​शहर की यातायात और सौंदर्यीकरण व्यवस्था को देखते हुए नगर आयुक्त ने दशाश्वमेध-गोदौलिया चौराहे पर लगे वाटर फव्वारों को तत्काल क्रियाशील करने का आदेश दिया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मांग पर उन्होंने निर्देश दिया कि दशाश्वमेध घाट जाने वाले मार्ग पर लगी मौजूदा सौर लाइटों के स्थान पर अधिक प्रकाश वाली फैंसी लाइटें लगाई जाएं। इसके साथ ही, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार के समीप होलिका दहन स्थल पर क्षतिग्रस्त हुए पत्थरों (चौका) को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास,पार्षद इंद्रेश सिंह, मनीष गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश कुमार मुख्य अभियंता आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, मार्ग प्रकाश व जलकल विभाग के अवर अभियंता तथा सफाई निरीक्षक सहित निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x