Follow us on

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कल होगा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का सत्संग

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट 

वाराणसी। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर का मंगलवार को वाराणसी आगमन होगा। उनके सान्निध्य में सत्संग एवं दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 17 मार्च को सायं 4 बजे से आयोजित होगा। आयोजकों की ओर से बताया गया है कि इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु गुरुदेव के सत्संग का लाभ उठाने के साथ उनके दर्शन भी कर सकेंगे।

आयोजकों ने शहर और आसपास के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग में शामिल होने का आह्वान किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x