Follow us on

जिलाधिकारी ने विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रगति एवं सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                            वाराणसी/दिनांक 16 मार्च,  जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं एवं सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। 

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें फैमिली आईडी, पीएम पोषण- विद्यालय निरीक्षण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विभाग, टीकाकरण, आपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास शहरी, एनआरएलएम, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आंगनबाड़ी पोषण अभियान, कौशल विकास मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नई सड़कों का निर्माण और सड़कों का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक किसानों की केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कराने के निर्देश। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए की लंबित छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित कराए। उन्होंने पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए की सबसे खराब प्रदर्शन वाले ग्रामों की समीक्षा कर लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए की वर्तमान सत्र की समाप्ति होने वाली है तथा सभी विभाग बजट की समीक्षा करते हुए नियमों अनुसार धनराशि समय से खर्च कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x