Follow us on

UPPCL MEDIA – उपभोक्ता हित में महत्वपूर्ण अपील

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

विद्युत विभाग द्वारा पिछले दो माह से अधिक समय से उपभोक्ताओं को कॉल एवं एसएमएस के माध्यम से लगातार बकाया की जानकारी दी जा रही थी और समय से भुगतान करने का अनुरोध किया जा रहा था। कुछ जागरूक उपभोक्ताओं ने संदेश प्राप्त होने के बाद अपना बकाया जमा कर दिया, किंतु बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इन सूचनाओं को गंभीरता से नहीं लिया।

अब 13 मार्च से सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर पूर्ण रूप से प्रीपेड मोड में सक्रिय हो चुके हैं, जिसके कारण जिन उपभोक्ताओं के ऊपर बकाया है उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बाधित (ऑटोमेटिक डिस्कनेक्ट) हो रही है। वर्तमान में लगभग 40,000 से अधिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्वतः बंद हो चुके हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि ऑटोमेटिक रूप से बंद हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को मैन्युअल रूप से चालू करने का कोई प्रावधान नहीं है।

यहां तक कि संबंधित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी या मुख्य अभियंता भी इसे मैन्युअल रूप से जोड़ नहीं सकते।

*बिजली आपूर्ति पुनः चालू कराने का केवल एक ही तरीका है—*

1. अपने मीटर का पूरा बकाया एक साथ जमा (रिचार्ज) करें।

2. इसके साथ कम से कम ₹1000 अतिरिक्त अग्रिम राशि भी रिचार्ज करें।

3. भुगतान के लिए केवल UPPCL Smart App का ही उपयोग करें।

*ध्यान दें*:

Google Pay, PhonePe या अन्य माध्यमों से भुगतान करने पर तत्काल मीटर सक्रिय होने में समस्या आ सकती है।

*UPPCL MEDIA की उपभोक्ताओं से अपील*

यदि आप अपने घर, प्रतिष्ठान या कार्यालय में निरंतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति चाहते हैं, तो—

अपना बकाया तुरंत जमा करें।

– हर महीने संभावित बिजली खर्च के अनुसार अग्रिम रिचार्ज बनाए रखें।

– UPPCL Smart App के माध्यम से अपने दैनिक बिजली उपयोग और बैलेंस की नियमित निगरानी करें।

समय पर रिचार्ज करना ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से बचने का सबसे सुरक्षित और सरल तरीका है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x