वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है। यहाँ रक्षक ही भक्षक बन गया। एसपी ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर गौरव शर्मा पर एक महिला ने न केवल रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, बल्कि खाकी की आड़ में दूसरी शादी रचाने का भी संगीन इल्जाम जड़ा है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।
कोल्ड ड्रिंक में नशा और फिर ‘शर्मनाक’ सुबह!
पीड़िता निदा मलिक का आरोप है कि इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने उसे मेल-जोल के बहाने अपने एक दोस्त के घर बुलाया था। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसे पीते ही वह अचेत हो गई। निदा के मुताबिक, “जब अगली सुबह मेरी आँख खुली तो मेरे शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।” अपनी अस्मत लुटती देख जब निदा ने विरोध किया और कार्रवाई की बात कही, तो इंस्पेक्टर ने पैंतरा बदलते हुए निकाह का वादा कर दिया।
शादीशुदा निकले इंस्पेक्टर, उड़ गए महिला के होश
दबाव में आकर गौरव शर्मा ने निदा से निकाह तो कर लिया, लेकिन झूठ की बुनियाद ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। निदा को जल्द ही पता चला कि जिस शख्स को वह अपना शौहर मान रही है, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस खुलासे ने निदा के पैरों तले जमीन खिसका दी। खुद को ठगा महसूस कर रही महिला अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।
मुख्य बिंदु: क्या है पूरा मामला!
आरोपी: इंस्पेक्टर गौरव शर्मा (एसपी ऑफिस, लखीमपुर खीरी में तैना)।
पीड़िता: निदा मलिक, जिसने बेहोश कर रेप और धोखे से निकाह का आरोप लगाया।
धोखाधड़ी: शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी रचाई।
कार्रवाई: शिकायत मिलते ही एसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर जाँच शुरू कर दी है।
महकमे में हड़कंप!
एक तरफ यूपी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ महकमे के ही जिम्मेदार अधिकारी ऐसी शर्मनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी का रसूख दिखाकर गौरव शर्मा ने इस घिनौने खेल को अंजाम दिया! फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और विभागीय कार्रवाई की तलवार इंस्पेक्टर पर लटकी हुई है।