वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — शहर के चर्चित विद्यालय उदय प्रताप कॉलेज परिसर में गुरुवार को एकबार फिर तड़तड़ाई गोलियां।गोली चलते ही पूरे विद्यालय में सन्नाटा छा गया।घटना शुक्रवार को दोपहर ग्यारह बजे की है।घटना के समय चीख पुकार होने लगी।उदय प्रताप कालेज के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की प्रशासनिक भवन के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी।छात्र की हुई हत्या ने कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। गोली मारने वाला भी यूपी कालेज का ही छात्र मंजीत सिंह बताया गया। पुरानी दुश्मनी निकालने हेतु गोली मारी गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र सूर्य प्रताप सिंह अपना एसाइनमेंट जमा कराने के लिए लाइन में लगे हुए थे।तभी पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से मंजीत सिंह द्वारा छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर लगातार पांच- छः राउण्ड फायर किया गया जिसमें एक गोली सिर में तथा तीन सीने में लगी गोली लगते ही छात्र लहूलुहान होकर धराशायी हो गया। घटना के वक्त कॉलेज में मौजूद छात्र और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सभी छात्रों ने तुरंत घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया।लेकिन घाव इतने गहरे थे कि रास्ते में ही उसकी सांसे थम गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक सूर्य प्रताप सिंह पुत्र देव सिंह मूलरूप से गाजीपुर जनपद का निवासी बताया गया।वह यूपी कालेज के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था तथा हास्टल में रहकर पढ़ाई करता था।।गोली मारने वाला मनजीत सिंह पुत्र अज्ञात बीए तृतीय वर्ष का छात्र बताया गया। सूचना पाकर अपर पुलिस आयुक्त अपराध शिवहरि मीना पहुंचे। उनके साथ स्थिति को नियंत्रित करने हेतु दस थानों की पुलिस मौजूद रही। पूरा कॉलेज छावनी में तब्दील हो गया था। विद्यालय में शेष बचे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसओजी टीम अभियुक्त मनजीत की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। साथ ही साथ पुलिस कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्यारे के भागने के रास्ते का सटीक पता लगाया जा सके और उसकी गिरफ्तारी किया जा सके।