Follow us on

बरेका कर्मचारी की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के कार्मिक विभाग में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री चन्दन पाण्डेय एवं श्रीमती अनीता पाण्डेय की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बरेका और वाराणसी का नाम गौरवान्वित किया है।

10 वर्षीया आराध्या पाण्डेय, जो सनबीम स्कूल, लहरतारा में कक्षा 5 की छात्रा हैं तथा बरेका में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक एवं कथक नृत्यांगना श्रीमती वसुंधरा शर्मा की सुयोग्य शिष्या हैं, ने दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय (राष्ट्रीय स्तर) कथक नृत्य प्रतियोगिता के बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आराध्या की यह उपलब्धि उनकी कठोर साधना, समर्पण और कला के प्रति लगन का परिणाम है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि बरेका परिवार और वाराणसी नगर को भी गर्व की अनुभूति हुई है।

उल्लेखनीय है कि आराध्या पाण्डेय पूर्व में भी वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में पहले वाराणसी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके पश्चात लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं वर्ष 2025 में नटराज कला परिषद एवं नटराज संगीत अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x