Follow us on

सक्तेशगढ़ आश्रम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव पहुंचे

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मिर्जापुर में चुनार तहसील स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को पहुंचे। सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में करीब एक घंटे से अधिक समय बिताया और सत्संग हाल में संतों व श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

सत्संग के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “संतत्व से ही देवत्व की प्राप्ति संभव है” और समाज को सही दिशा देने में संतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगामी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन महाकुंभ 2028 को दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, मध्य प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों में गीता भवन के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आश्रम परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस दौरान उपस्थित रहे और संतों के सान्निध्य का लाभ उठाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x