वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित वेदांग फाउंडेशन द्वारा सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धों संग ” खुशियों भरा एक दिन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तनावपूर्ण जीवन के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से फाउंडेशन के सदस्यों ने उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धजनों की बीपी और ब्लड शूगर की जांच की गयी। शरीर को स्फूर्ति पूर्ण रखने के लिए उन्हें योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा पौष्टिक फलाहार भी वितरित किया गया। फाउंडेशन का यह प्रयास समाज को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनने और उन्हें समय देने की प्रेरणा देता है। वेदांग फाउण्डेशन के सारे सदस्य शाश्वत चौबे, शिवांश मिश्रा, आयुष सिंह, सिद्धार्थ सिंह, पूजा सिंह, और मनीष कुमार ने अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम के संचालन पीयूष श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रवक्ता राजलक्ष्मी ने किया।