Follow us on

ईद मिलन पर याद किये गये भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट 

वाराणसी। बड़ी बाजार क्षेत्र के बाबुल भाई की मीटिंग हॉल में ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बनारसी साड़ी कारोबार से जुड़े तमाम व्यापारी शामिल हुए। इस मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृतियों को भी याद किया। इस मौके पर महेंद्र प्रसन्ना ने कहाकि प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां काशी की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल थे। ईद मिलन आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस मौके पर ताहीर दा, सोएब अंसारी, यूपी हैण्डलूम के चेयरमैन जलीस अहमद, अनीस अहमद, तस्लीम भाई, शरफराज, साड़ी व्यापारी नेता जी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x