वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी चंदौली चन्द्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाम्गेह , सचिव डीएलएसए डा.इन्दूरानी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इसरत परवीन फारूखी चन्दौली की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा सभी निरीक्षण अधिकारियों की अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया गया तथा कारागार का निरीक्षण कराया गया। सबसे पहले सभी अधिकारियों द्वारा कारागार की सभी सर्किलों का निरीक्षण किया गया। कारागार में सभी निरूद्ध बन्दियों का परेड भी देखा गया। परेड में बन्दियों से उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया। तत्पश्चात सभी निरीक्षण अधिकारियों द्वारा कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान अस्पताल में भर्ती बीमार बन्दियों से सम्वाद भी किया गया।सभी अधिकारियों ने अस्पताल में साफ सफाई की प्रशंसा भी की गई एवं बन्दियों के उपचारार्थ उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थापित इलेक्ट्रिक बैकरी में निर्मित बिस्कुट पावरोटी(बन) की गुणवत्ता को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए तारीफ किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कारागार की साफ सफाई, बन्दियों के रहन-सहन एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखकर पूरी तरह से सन्तुष्ट नजर आये एवं कारागार प्रशासन की सराहना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया ,राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।