*वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहटिया स्थित प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर के पास एक युवती लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में अब युवती के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है*
*यह घटना शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती चौक क्षेत्र की निवासी है। वह अपनी एक सहेली के साथ बड़ा गणेश मंदिर दर्शन करने आई थी। दोनों ने मंदिर में विधिवत दर्शन किए और उसके बाद मंदिर परिसर में एक-दो बार चक्कर (राउंड) भी लगाए*
*इसके बाद युवती अचानक वहां से कहीं और चलने लगी। जब उसकी सहेली ने उससे पूछा कि वह कहां जा रही है, तो युवती ने उसे टोकते हुए कहा मैं कहीं भी जाऊं, तुमसे क्या मतलब इसके बाद युवती मौके से चली गई, तब से उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है*
*घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है*
*वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है