सह संपादक कमलनयन जायसवाल
शाहगंज, जौनपुर।रामनवमी के पावन पर्व पर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में गो कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम से जुड़े बिट्टू किन्नर ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एवं धार्मिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे लोगों में आपसी भाईचारा और आस्था मजबूत हो सके।
इस अवसर पर गौवत्स अश्वनी जी महाराज द्वारा गो कथा का रसपान कराया जा रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण कथा से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार सिंह, डब्लू पप्पू (प्रधान बड़ौना), रवि प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट), उमेश चंद, रमेश चंद (हलवाई), पुजारी नेमचंद, अजय कुमार सिंह, सोनू, आरोही किन्नर, सानू पांडे, गगन यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।