Follow us on

काशी-घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर कथित वसूली के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कारवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली? महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का बड़ा आरोप

काशी जैसे पर्यटन नगरी में वसूली स्वीकार नहीं एसीपी गौरव कुमार ने कहा कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन नगरी है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में गंगा आरती जैसे पवित्र आयोजन के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी।

वायरल वीडियो की सत्यता समय की जांच में जुटी पुलिस

एसीपी भेलूपुर ने बताया कि सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो कब का है और उसमें दिख रही घटनाएं कितनी सटीक हैं। पुलिस टीम वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्य स्पष्ट हो सकें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x