Follow us on

किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहद रोजगार मेला का आयोजन

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में 27 मार्च को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है, जिसके तहत सभी जनपदों में रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को भाषाई दक्षता, आधुनिक तकनीक और कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है। अब तक प्रदेश में लगभग 13 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेशों में रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए कई विदेशी संस्थानों के साथ समझौते किए गए हैं। जापान में 4000 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। सेवापुरी विधानसभा की ओर से प्रतिनिधि अदिति पटेल ने सेवायोजन विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में ऐसे और रोजगार मेले आयोजित करने की बात कही।

रोजगार मेले में कुल 51 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें हिंदाल्को, जीएमआर, एसआईएस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, टीवीएस, सुजुकी, विवो, डिक्सन, कोटक महिंद्रा समेत अन्य कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन 10 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान पर किया गया।

मेले में करीब 4200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1234 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नौकरी के ऑफर दिए गए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह, विवेकानंद, गिरीजेश कुमार गुप्ता, ओम जी गुप्ता, रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x