Follow us on

खराब वाटर कूलर लोगों के लिए बने शोपीस. गर्मी में लोगों के सूख जाएंगे। हलक

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट                                जमानियां। गर्मी की शुरुआत होने को है। ऐसे में पेयजल का संकट गहराने लगी है। जबकि नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर कई कूलर खराब पड़े हैं। बताया जाता है। की नगर पालिका परिषद जमानियां की ओर से दसों स्थान पर वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन अब तक कई स्थानों पर लगाएं गए वाटर कुलर खराबी की दशा में राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों के लिए शोपीस बना हुआ है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा कई जरूरी स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों में से वर्तमान में केवल एक ही चालू है। बाकी सभी खराब पड़े हैं। कूलर के आसपास गंदगी और काई जमी हुई है। जिससे लोगों को पानी पीने में भी दिक्कत होती है। तहसील मुख्यालय, सुबहान टोली मोहल्ला, यूनियन बैंक के सामने, लोदीपुर मोहल्ला पालिका मोड़ के पास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, स्टेशन बाजार सहित इत्यादि स्थानों पर वाटर कुलर लगाए गए है। लेकिन एक दो को छोड़कर सभी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। इसके बाद भी गर्मी की शुरुआत होने वाली को देखते हुए वाटर कूलर की रिपेयरिंग के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही नहीं किया जाना राहगीरों सहित स्थानीय लोगों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी होने को बेकरार है। जहां जहां लगाए गए वाटर कूलर खराब है। वहां के राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका परिषद से इसे जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, असलम लोदीपुर, शशिकांत बर्नवाल, जितेंद्र कुमार, कुलेश चौधरी आदि लोगों ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जगह-जगह वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन ज्यादातर वाटर कूलरों की टोटी में अभी तक पानी नहीं आ रहा है। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ सकता है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्रों में लगे खराब वाटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित को दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई। तो संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x