Follow us on

एसडीएम ने गेहूं खरीद के लिए केंद्र का सोमवार को शुभारंभ किया। अब किसानों को मिलेगी राहत।

Share this post:

एसडीएम ने गेहूं खरीद के लिए केंद्र का सोमवार को शुभारंभ किया। अब किसानों को मिलेगी राहत।

जमानियां। एसडीएम (SDM) सुश्री ज्योति चौरसिया के द्वारा जमानियां स्टेशन के क्रय विक्रय कार्यालय पर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का सोमवार को उद्घाटन और निरीक्षण किया गया। ताकि 2026-27 के रबी विपणन सत्र के तहत किसानों को निर्धारित MSP पर सुचारू रूप से फसल बेचने में मदद मिल सके। बताया जा रहा है। की इन केंद्र पर किसानों के लिए छाया, पीने के लिए पानी और टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस दौरान गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ और निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उक्त मौके पर एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया ने निरीक्षण के दौरान बताया कि केंद्र पर नमी मापक यंत्र, कांटा, और बैठने की व्यवस्था को चेक किया और खामियां मिलने पर केंद्र प्रभारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से गेहूं केंद्र पर अधिक से अधिक बेचने की अपील किया। विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि क्रय विक्रय समिति जमानियां स्टेशन को गेहूं खरीद केंद्र के लिए उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया के द्वारा फ़िता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उक्त मौके पर विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने अपने संबोधन में किसानों को सरकार के ऑनलाइन सिस्टम से हो रही समस्याओं का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि वे जल्द ही विभाग के उच्चाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाइन पंजीयन के बाद किसानों को स्वयं अपनी फसल तुलाई की तारीख लेनी होगी। जिस दिन का टोकन मिलेगा। उसी दिन किसान को केंद्र पर अपनी फसल लेकर आना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तुलाई के 24 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा। उक्त मौके पर रॉयल्स मिल मालिक एवं पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जितेंद्र यादव, धर्मराज सिंह कुशवाहा, आजाद सिंह कुशवाहा, पप्पू यादव, आदि सहित काफी संख्या में किसान बंधु मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x