Follow us on

बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में तकनीकी गोष्ठी का आयोजन

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशन पर बनारस रेल इंजन कारखाना के राजभाषा विभाग के तत्वावधान एवं महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के निर्देशन में दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रशासन भवन स्थित प्रेमचंद पुस्तकालय में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री अंकुर रामपाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के मण्डल चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ के रूप में विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यालयीन कार्य के दौरान कंप्यूटर एवं मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की वैज्ञानिक व्याख्या की तथा सही बैठने की मुद्रा, कार्य के बीच-बीच में विराम लेने, नियमित स्ट्रेचिंग तथा योगाभ्यास के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि नियमित स्ट्रेचिंग व्यायाम अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध होता है तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही, आँखों को समय-समय पर विश्राम देने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी शारीरिक समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. गुप्ता ने सरल एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करते हुए संतोषजनक निराकरण किया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह एवं श्री अरविन्द राजभाषा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया एवं राजभाषा संबंधी तिमाही रपट को ठीक प्रकार से भरने संबंधी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कर्मचारियों के साथ बरेका के विभिन्न विभागों द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया तथा सरकारी कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के राजभाषा पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह संगोष्ठी कर्मचारियों के स्वास्थ्य जागरूकता एवं राजभाषा संवर्धन दोनों दृष्टियों से अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध हुई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x