Follow us on

चौबेपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 14 खोया मोबाइल किया बरामद

Share this post:

वरिष्ठ  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — चौबेपुर पुलिस ने सीईआईआर‌ पोर्टल के जरिए 14 खोये हुए मोबाइलो को बरामद करने में सफलता हासिल किया है।बरामद 14 मोबाइलों के मोबाइल स्वामियों को थाने पर बुलाकर‌ सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबेपुर पुलिस ने सीईआईआर (सेन्ट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से 01 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 के बीच कुल खोये हुए 14 मोबाइलों को ट्रेस किया गया। बरामद किए गए 14 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए बताई गयी। मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने चौबेपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर बीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्र मोहन यादव, आरक्षी शशि सरोज, तथा महिला आरक्षी अंजलि और योगेंद्र दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर उप निरीक्षक चंद्र मोहन यादव ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रैक किया जाता है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाकर बरामदगी सम्भव हो पाती है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। चौबेपुर पुलिस की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x